बरारी में ग्रिल दुकान की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद

Updated:
विज्ञापन

एसडीपीओ सदर टू प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरारी थाना क्षेत्र में ग्रिल दुकान की आड़ में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. भारी मात्रा में हथियार और निर्माण उपकरण बरामद किए गए हैं. दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो पहले भी जेल जा चुका है.

विज्ञापन

Illegal Arms Factory: कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर मुख्य सड़क स्थित बांसबीट्टा में गुरुवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रिल दुकान की आड़ में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरारी थाना पुलिस और एसटीएफ पटना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार, अर्धनिर्मित हथियार और निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए. मौके से दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त कार्रवाई

सदर-2 एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने बरारी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बरारी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि सुजापुर में बांसबीट्टा के पास स्थित एक ग्रिल दुकान में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं. सूचना की पुष्टि होने के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और एसटीएफ पटना के साथ संयुक्त छापेमारी की गई.

हथियार और निर्माण उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दोनाली बंदूक, चार देसी कट्टा, एक अर्धनिर्मित देसी कट्टा, हथियारों की बॉडी, बैरल, ट्रिगर, हैमर, कई फर्मा, लेथ मशीन, कटर और हथियार निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए. पुलिस के अनुसार दुकान लंबे समय से मिनी गन फैक्ट्री के रूप में संचालित की जा रही थी.

दुकान संचालक गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कजरा निवासी मो. रजाउल अंसारी, पिता मुस्तकीम अंसारी के रूप में हुई है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी बरारी थाना कांड संख्या 66/24 और 15/25 के तहत आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. वह पूर्व में जेल भी जा चुका है, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से अवैध हथियार निर्माण का काम शुरू कर दिया.

दियारा क्षेत्र तक सप्लाई नेटवर्क की जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यहां तैयार किए गए हथियार दियारा क्षेत्र में सप्लाई किए जाते थे. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन लोगों को हथियार उपलब्ध कराता था और उसका नेटवर्क किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

इलाके में चर्चा, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

Illegal Arms Factory: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों का कहना है कि ग्रिल दुकान की आड़ में इतने लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं, इसकी किसी को भनक नहीं थी. पुलिस ने बरामद हथियारों और उपकरणों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन