जंगला टाल पंचायत को पूर्ण रूप से टीवी मुक्त करने का लिया गया संकल्प

Published at :30 Jan 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
जंगला टाल पंचायत को पूर्ण रूप से टीवी मुक्त करने का लिया गया संकल्प

जंगला टाल पंचायत को पूर्ण रूप से टीवी मुक्त करने का लिया गया संकल्प

विज्ञापन

अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयकुमार ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के मौके पर कुष्ठ रोग एवं टीबी रोग उन्मूलन को लेकर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य लोगों को जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अमदाबाद को भी निर्धारित समय तक पूर्ण रूप से टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया गया. जिला से सीडीओ की टीम डॉ अशरफ रिजवी के नेतृत्व में आई थी. टीबी रोग पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. बताया कि जांच व दवा और पौष्टिक आहार टीबी रोग पर प्रहार करता है. सही समय पर जांच और उपचार से टीबी रोग से पूर्ण रूप से ठीक हो सकता है. जंगला टाल पंचायत को पूर्ण रूप से टीवी मुक्त घोषित करने का निर्णय लिया गया है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद के एसटीएस दीपक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एक टीबी मरीज को गोद लिये हैं. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चार टीबी मरीजों को गोद ली गयी है. सीडीओ टीम के डॉ अशरफ रिजवी, डब्ल्यू एचपी के कमलेश, एसटीएस दीपक कुमार, साबिर आजाद, बीएचएम सुधिर कुमार धिर, हेल्थ एजुकेटर रमेश ओहदार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन