कटरा का जीर्णोद्धार कार्य का किया गया शुभारंभ

Published at :07 Feb 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
कटरा का जीर्णोद्धार कार्य का किया गया शुभारंभ

कटरा का 09 लाख 73 हजार 700 की लागत राशि से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास जिला परिषद शाहिद अख्तर व उपमुखिया रवि कुमार साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

विज्ञापन

हसनगंज. प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के हसनगंज बाजार में जिला परिषद जमीन पर बने पक्की कटरा का 09 लाख 73 हजार 700 की लागत राशि से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास जिला परिषद शाहिद अख्तर व उपमुखिया रवि कुमार साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. जिला परिषद व उपमुखिया ने बताया कि हसनगंज बाजार में जिला परिषद की जमीन पर 2010 में ही दुकानदार भाईयों के लिए पक्की कटरा बनाया गया है. जिसका अबतक आवंटन नहीं हो पाया है. साथ ही कटरा का सटर व कमरा खराब हो गया है. उसकी मरम्मती के लिए जिला परिषद अंश से जीर्णोद्धार निर्माण कार्य शुरु किया गया है. बताया जीर्णोद्धार निर्माण कार्य होने पर जो कटरा दुकानदार भाईयों के नाम रजिस्टर्ड हुआ है. संबंधित दुकानदार भाईयों को कटरा आवंटित कराया जायेगा. ताकि संबंधित दुकानदार भाई कटरा में दुकान खोलकर अपना जीविकोपार्जन कर सकेंगे. इस अवसर पर वार्ड सदस्य रईस, महेंद्र वर्मा, अशफाक आलम, नसीम, अशोक यादव सहित ग्रामीण व दुकानदार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन