एसपी ने लोगों की शिकायत सुनी, कुछ मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन किया
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

एसपी ने मंगलवार को अपने कक्ष में लोगों की शिकायत सुनते तथा उसके निराकरण को लेकर पुलिस पदाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया
विज्ञापन
कटिहार.
एसपी ने मंगलवार को अपने कक्ष में लोगों की शिकायत सुनते तथा उसके निराकरण को लेकर पुलिस पदाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी शिखर चौधरी के जनता दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आवेदक अपनी शिकायत के साथ पहुंचे. जिसमें घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, आपसी मारपीट, अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतों का आवेदन एसपी को दिया. एसपी ने एक-एक कर सभी आवेदनों का अवलोकन किया. कई मामलों में मौके पर ही संबंधित थाना अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को फोन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें. जनसुनवाई के दौरान कई आवेदकों को मौके पर ही समाधान का आश्वासन दिया गया. जबकि कुछ मामलों को जांच के लिए संबंधित थानों को भेजा गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










