एनएच-31 से रेल स्टेशन जोड़ने वाली सड़क जर्जर, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी

सड़क पर पानी भरा गढ्ढा, | Prabhat Khabar Network
कुरसेला में एनएच-31 से अयोध्यागंज बाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो चुकी है। बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
एनएच-31 से अयोध्यागंज बाजार और कुरसेला रेल स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. सड़क कई जगहों पर टूट चुकी है और गहरे गड्ढे बन गए हैं. बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है.
डीएसएनएल एक्सचेंज के सामने सबसे अधिक क्षति
कटिहार-कुरसेला से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट के अनुसार, सड़क का कालीकरण लगभग तीन स्थानों पर पूरी तरह उखड़ गया है. सबसे अधिक क्षति डीएसएनएल एक्सचेंज के सामने स्थित कलवर्ट के ऊपर हुई है, जहां सड़क टूटकर बड़ा गड्ढा बन गया है. बारिश का पानी भर जाने से गड्ढा दिखाई नहीं देता और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है.
बाजार और स्टेशन तक पहुंचना हुआ मुश्किल
यह सड़क अयोध्यागंज बाजार और कुरसेला रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है. प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से बाजार और स्टेशन आते-जाते हैं. बरसात के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है तथा टूटे हिस्सों में पानी जमा होने से सड़क को और नुकसान पहुंच रहा है.
स्थानीय लोगों ने मरम्मत की उठाई मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. रात के समय अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है. लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी और आवागमन बाधित हो सकता है.
ALSO READ : पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कोढ़ा पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अजीत ठाकुर
अजीत ठाकुर प्रिंट माध्यम में 28 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुरसेला (कटिहार) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










