बारसोई में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, स्थानांतरित कर्मियों को दी गई विदाई

Updated:
विज्ञापन

बैठक सह विदाई एवं स्वागत समारोह में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारसोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्थानांतरित कर्मियों को विदाई और नए कर्मियों का स्वागत किया गया।

विज्ञापन

बारसोई. स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारसोई की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मासिक समीक्षात्मक बैठक सह विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने की. इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल बारसोई के उपाधीक्षक डॉ. एम. ए. उस्मानी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार उपस्थित रहे.

विज्ञापन

टीबी स्क्रीनिंग और परिवार नियोजन पर जोर

बैठक में टीबी स्क्रीनिंग, परिवार नियोजन सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए.

स्थानांतरित कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई

समीक्षा बैठक के बाद आयोजित विदाई एवं स्वागत समारोह में स्थानांतरित स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम एवं बीएम एंड ई को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. वहीं नवपदस्थापित एसटीएस, स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम, बीएम एंड ई तथा अकाउंटेंट का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.

जनहित को प्राथमिकता देने का आह्वान

बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने कार्यकाल में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया. उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवपदस्थापित कर्मियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में अनुमंडल अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी, एएनएम, जीएनएम, स्वास्थ्यकर्मी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

ALSO READ :पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कोढ़ा पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन