प्राणपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में पूर्णिया

Published at :28 Jan 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्राणपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में पूर्णिया

पूर्णिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रनों का दिया था लक्ष्य

विज्ञापन

कदवा. प्रखंड के कुम्हड़ी खेल के मैदान में कुम्हड़ी प्रिमियर लीग टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, समाजसेवी मीरा झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर एमएलसी अशोक अग्रवाल ने एक ओवर की बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया. टूर्नामेंट की अध्यक्षता जदयू नेता प्रमोद मालाकार ने किया. पहला मैच पूर्णिया व प्राणपुर के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्णिया की टीम ने 20 ओवर खेल कर 219 रन विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसका पीछा करते हुए प्राणपुर की टीम महज 148 रन ही बना पायी. पूर्णिया की टीम ने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. बता दें कि कुम्हड़ी प्रीमियर लीग टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग ली थी, जो फाइनल मैच का विजेता और उपविजेता होगा. उसे कमेटी की ओर से पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता टीम को 50000 रुपये के साथ-साथ शील्ड दिया जायेगा. मौके पर सागरथ मुखिया सह टूर्नामेंट सचिव राजेश लाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शीद अंसारी, थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, कदवा प्रमुख मंटू रविदास, पूर्व मुखिया सुमन कुमार सिंह, बीजेपी अध्यक्ष सुमन सिंह, प्रमोद झा, श्रीनारायण सिंह, विपिन साह, सोभानचंद्र दास, निरंजन दास, मुकेश झा, राजेन्द्र गोस्वामी, मिनहाज, अजय श्रीवास्तव, अजित सिंह सहित दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन