मनिहारी के जदयू के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया

मनिहारी के जदयू के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया
मनिहारी मनिहारी विधानसभा के जदयू के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन शुक्रवार की सुबह पटना आइजीएमएस में इलाज के दौरान हुआ. वे लगभग 87 वर्ष के थे. मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे. जदयू पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रहे. 1990 से 1995 तक जनता दल से विधायक रहे. बिहार राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड चेयरमेन भी रहे. 2000 से 2005 तक जदयू से विधायक थे. 2006 में मनिहारी विधानसभा उपचुनाव में जदयू से विधायक बने. मनिहारी विधानसभा क्षेत्र एसटी सुरक्षित होने पर मछुआरा आयोग के चेयरमेन बनाये गये. आइजीएमएस से उनका पार्थिव शरीर जदयू कार्यालय ले जाया गया. वहां पार्टी के कई विधायक समेत जदयू के नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दिया. वहां से विधानसभा ले जाया गया. वहां कई विधायक व विधानसभा कार्यालय के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दिया. वे सरपंच व प्रमुख पद पर भी रहे थे. पूर्व विधायक अपने पीछे अपनी पत्नी शांति सिंह, पुत्र विजय कृष्ण सिंह, बद्री सिंह, राजशेखर सिंह को छोड़ गये है. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन, भाजपा नेता अभय सिंह, जदयू नेता पंचानंद पोद्दार, रूपक गुहा, नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश पोद्दार, भाजपा नेता विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, पूर्व प्रखंड जदयू अध्यक्ष मंजय साह, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह आदि ने शोक जताया. सीएम ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताया मनिहारी सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर शोक जताया है. सीएम ने कहा है कि कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन दुःखद है. वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










