मनिहारी जदयू नगर अध्यक्ष को चचेरे भाई ने मारी गोली

Published at :29 Jan 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
मनिहारी जदयू नगर अध्यक्ष को चचेरे भाई ने मारी गोली

- अनुमंडलीय अस्पताल मनिहारी में इलाज के बाद कटिहार किया गया रेफर

विज्ञापन

मनिहारी. मनिहारी नगर जदयू अध्यक्ष प्रकाश मौआर को उसके ही चचेरे भाई ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. चचेरे भाई मृत्युंजय मौआर उर्फ गगन मौआर पर गोली मारने का आरोप है. यह घटना मैदनीपुर गांव में बुधवार शाम को काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई. नगर जदयू अध्यक्ष को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद कटिहार रेफर किया गया. नगर जदयू अध्यक्ष प्रकाश मौआर ने अस्पताल में बताया कि प्रतिमा विसर्जन में मैदनीपुर में थे. मृत्युंजय मौआर उर्फ गगन मौआर ने राजनीतिक साजिश के तहत वहां पर गोली मारा. उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है.. सूचना पर मनिहारी थानाध्यक्ष पहुंचे. घटना की जानकारी लिये. मनिहारी नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव, नगर पार्षद गुलाब चौधरी, ओम गुप्ता, मंजय साह, उमेश यादव, पंकज यादव, साजिद, करण मानश, अहमद, तोफेज, सरोज यादव आदि पहुंचे. नगर मुख्यपार्षद ने बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल काॅलेज और मैक्स अस्पताल के प्रबंधन से बात की. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि चचेरे भाई ने गोली चलाया है. उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन