कोढ़ा सुपर किंग्स कमेटी ने प्रशासन 11 को हरा जीता शील्ड

Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Mar 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
कोढ़ा सुपर किंग्स कमेटी ने प्रशासन 11 को हरा जीता शील्ड

कोढ़ा सुपर किंग्स कमेटी ने प्रशासन 11 को हरा जीता शील्ड

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा हाई स्कूल के ग्रीन ग्राउंड में आयोजित कोढ़ा सुपर किंग्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के फाइनल में कोढ़ा सुपर किंग्स कमेटी टीम ने प्रशासन 11 को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. प्रशासन 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन का लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में कोढ़ा सुपर किंग्स ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़ते हुए 164 रन बनाये और खिताबी जीत दर्ज की. ब्रज किशोर ने आखिरी गेंद पर विजयी छक्का लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलायी. अशफाक को मैन ऑफ द मैच, जबकि अमृत को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा. टूर्नामेंट के व्यवस्थापक राजेश गुप्ता, उनकी टीम ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन