ऑनलाइन अंतरराज्यीय डिबेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा केईसी

Published at :29 Jan 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन अंतरराज्यीय डिबेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा केईसी

- पांच फरवरी को पटना में होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन

कटिहार. कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में 25 जनवरी 2025 को उमंग प्रतिस्पर्धा के तहत बिहार डिबेट लीग द्वारा ऑनलाइन अंतरराज्यीय डिबेट प्रतियोगिता (अंग्रेजी) में कटिहार अभियंत्रण कॉलेज के तीन छात्र अभिषेक कुमार, नेहाल उद्दीन अहमद और उज्ज्वल कुमार की टीम का चयन हुआ है. मालूम हो कि अंग्रेजी की प्रो पाखी कुमारी के मार्गदर्शन में छात्रों ने उत्कृष्टता सिध्द की. कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के पीआरओ डॉ अरविंद प्रसाद ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में बिहार के 38 अभियंत्रण कॉलेज ने भाग लिया था. जिसमें 114 प्रतिभागी शामिल हुए थे. उनमें से 10 कॉलेज का चयन किया गया. पूर्णिया प्रमंडल से कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनायी. कॉलेज के छात्रों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डाॅ रंजना कुमारी ने बधाई दी. उनकी सराहना की. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का अंतिम चरण पटना में पांच फरवरी 2025 को आयोजित किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन