छात्राओं को दी परीक्षा में समय प्रबंधन की जानकारी

प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में 10वीं के छात्राओं को दी गयी विदाई
कोढ़ा. प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कोढ़ा में वर्ग नवम की छात्राओं ने वर्ग दशम के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक अब्दुल हन्नान, ओमप्रकाश चौधरी, वरीय शिक्षिका नूतन कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया. इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. शिक्षकों ने सफलता की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में शिक्षक पंकज जायसवाल, खुशबू भारती, भारती कुमारी, सौमाली गांगुली, मनीषा भारती, योगेन्द्र कुमार, योगेन्द्र चौधरी, अब्दुल रकीब, अभिषेक राय, सुभाष यादव, नवीन चौबे ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने परीक्षा में समय प्रबंधन, उत्तर लिखने की तकनीक और मेहनत पर जोर दिया. छात्राओं की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 का आयोजन 17 फरवरी से किया जायेगा. छात्राओं ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिया. इस आयोजन ने छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित भी किया. जिससे वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










