मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाओं के क्रियान्वयन से कटिहार की बदलेगी तस्वीर: डीएम

Published at :30 Jan 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाओं के क्रियान्वयन से कटिहार की बदलेगी तस्वीर: डीएम

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाओं के क्रियान्वयन से कटिहार की बदलेगी तस्वीर: डीएम

विज्ञापन

– प्रगति यात्रा की सफलता पर जिला प्रशासन ने जताया आभार कटिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने सभी के प्रति आभार जताया है. गुरुवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि 166.96 करोड़ की 145 योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कटिहार के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है. डीएम ने कहा कि लंबे समय से गोगाबिल झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग होती रही है. अब गोगाबील झील का संरक्षण किया जायेगा और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से डीपीआर तैयार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गोगाबिल झील का न केवल समग्र विकास होगा. बल्कि पक्षियों के संरक्षण को लेकर भी पहल होगी. डीएम ने कहा कि राजेन्द्र स्टेडियम को स्र्पोट्स कम्पलेक्स के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके लिए भी संबंधित विभाग की ओर से डीपीआर बनाया जायेगा. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से यहां के युवाओं व खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा. डीएम ने कहा कि आजमनगर प्रखंड में स्थित पौराणिक एवं प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग होती रही है. मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद गोरखनाथ मंदिर का विकास एवं सौदर्याकरण किया जायेगा. इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि कटिहार शहर में जाम की बड़ी समस्या है. लेकिन अब राजेन्द्र प्रसाद पथ से मिरचाईबाड़ी रोड तक आरओबी एवं एलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा काफी हद तक जाम से भी मुक्ति मिलेगी. साथ ही शहरी क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जायेगा. इससे जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगा तथा लोगों को इसका फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा. इससे लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी. डीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कटिहार जिले के छह प्रखंडों क्रमशः कटिहार, आजमनगर, कोढ़ा, फलका, बरारी एवं प्राणपुर में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा. डडखोरा प्रखंड में प्रखंड सह अंचल कार्यालय व आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा. डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यो की घोषणा की है. उसे जल्द ही कैबिनेट से स्वीकृति भी दिलाकर काम शुरू किया जायेगा. संवाददाता सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, जिला सूचना व जन संपर्क पदाधिकारी अभिषेक रंजन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन