ePaper

समय पर नहीं हो रहा अस्थाई डंपिंग स्थल से कचरे का उठाव, शहरवासी परेशान

Updated at : 09 Mar 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
समय पर नहीं हो रहा अस्थाई डंपिंग स्थल से कचरे का उठाव, शहरवासी परेशान

समय पर नहीं हो रहा अस्थाई डंपिंग स्थल से कचरे का उठाव, शहरवासी परेशान

विज्ञापन

– स्थल से कचरे का उठाव करते सफाई कर्मी – आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी – वार्ड के अंदरुनी मोहल्ले में पसारा रहता है कचरा – डोर टू डोर उठाव में भी बरती जा रही उदासीनता कटिहार नगर निगम प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी वार्डों में बनाये गये अस्थायी डम्पिंग स्थल से कचरे का समुचित ढंग व समय पर उठाव नहीं हो पा रहा है. जिसका नतीजा है कि आने जाने वाले वार्ड वासियाें समेत आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक ओर जहां वार्ड के अंदुरूनी हिस्सों में जैसे तैसे कचरों का अम्बार रहता है. दूसरी ओर इन दिनों डोर टू डोर कचरा उठाव का कोई समय नहीं रहने से सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में कार्य करने वाली महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कभी कभार विलम्ब से डोर टू डोर कचरा उठाव कर्मी के पहुंचने का खामियाजा समय पर कार्यालय नहीं पहुंचकर चुकानी पड़ती है. कई कई वार्ड में तो अंदुरूनी हिस्सो में डोर टू डोर कचरा उठाव कर्मचारी पहुंचते तक नहीं है. जिसका नतीजा है कि कई दिनों का कचरे को घर में रखने की मजबूरी रहती है या फिर महिलाओं द्वारा रात के अंधेरे या अहले सुबह सड़क किनारे फेंकने की विवशता हो जाती है. इस तरह की समस्या वार्ड नम्बर एक के शिवपुरी, भेरिया रहिका, मेडिकल रोड, कृष्णानगर मोहल्ले में देखी जाती है. वार्ड के पप्पू कुमार, सानू कुमार, रामसिंहासन चौहान, शांतनु, रोहित कुमार समेत अन्य का कहना है कि वार्ड नम्बर एक के कई मोहल्लों में सप्ताह बीत जाते हैं. कचरे उठाव कमियों का दर्शन नहीं के बराबर हो पाता है. इसको लेकर वार्ड पार्षद से शिकायत करने का भी कोई नतीजा नहीं निकल पाता है. हर हमेशा मोबाइल ऑफ ही मिलने के कारण उनलोगों के बीच वार्ड पार्षद के विरूद्ध गुस्सा सातवें आसमान पर है. सप्ताह से जमे कचरे की वजह से हो रही दुर्गंध से लोगों को किसी गंभीर बीमारी का डर हमेशा सालते रहती है. मालूम हो कि वार्ड के अंदुरुनी हिस्से मे कई जगहों पर अस्थायी डम्पिंग स्थल बनाया गया है. जहां डोर टू डोर कचरे का उठाव कर उक्त जगहों पर जमा किया जाता है. जिसे दूसरे दिन ट्रैक्टर से उठाव किये जाने का प्रावधान है. लेकिन कई जगहों पर कई दिन बीत जाने के बाद भी कचरे का जमावड़ा होने से परेशानी होती है. अधिकांश वार्ड पार्षदों को इसकी शिकायत करने के बाद कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाकर टाल मटोल कर पल्ला झाड़ लिया जाता है. रामसिंहासन चौहान, शांतनु कुमार समेत अन्य का कहना है कि सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं है. किसी बड़े नेता के आगमन की सूचना पर ही सफाई तेजी से किया जाता है. पुन: जाने के बाद स्थिति जस की तस हो जाती है. मोहल्ले की सड़कों झाड़ू लगते देखना बना है सपना शिवपुरी के अंदुरूनी मोहल्ले, मेडिकल के कई मोहल्ले के अंदुरूनी सड़कों पर झाड़ू लगाते देखना उनलोगों के लिए किसी सपना से कम नहीं है. यह तभी नसीब हो पाता है. जब किसी माननीय का आगमन होने से पूर्व सड़कों पर सुबह से शाम तक झाड़ू लगाने के लिए कर्मियों को डिपुट कर दिया जाता है. वार्ड नम्बर एक के ही कई लोगों का कहना है कि डोर टू डोर कचरा उठाव का ठेला निकलता है. साथ में झाड़ू लगाने वाले कर्मचारी भी रहते हैं. लेकिन केवल सड़क किनारे तक ही सीमित रहता है. वे लोग अपने घर के बाद कचरा लेकर खड़े रह जाते हैं. लेकिन मोहल्ले में प्रवेश नहीं कर पाने से वे लोग नाराज हो जाते हैं. नगर प्रशासन को इस दिशा में सख्ती भरा कदम उठाकर समय पर नियमित कचरा उठाव कराने की दिशा में ध्यान देने की जरूरत है. पुराने बस स्टैंड में लगा कचरे का अंबार शहर के पुराने बस स्टैंड कर्पूरी मार्केट में कचरे का अंबार लगा हुआ है. यह स्थिति नगर निगम कार्यालय के निकट का है. जहां मेयर से लेकर नगर आयुक्त व सभी पदाधिकारी बैठते हैं. कचरे का उठाव नियमित नहीं होने से कचरे का ढेर लगा हुआ है. जिससे स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दो दिन के अंदर कचरे का उठाव करना जरूरी वार्ड मेें बनाये गये अस्थायी डम्पिंग स्थल से कचरे का उठाव हर दूसरे दिन किये जाने का प्रावधान है. इसके लिए ट्रैक्टर व चालकों के साथ कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है. डोर टू डोर कचरे का उठाव भी नियमित व समय पर करने का सख्त आदेश है. शहर के मुख्य बाजार के चौक- चौराहों पर से कचरे का दिन भर में दो बार उठाव करने का निर्देश है. साथ ही दो बार सड़कों पर झाड़ू लगाने का आदेश दिया गया है. समय पर कचरा उठाव नहीं करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है. संतोष कुमार, नगर आयुक्त, कटिहार

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन