कुलपति से मिला विवि कर्मचारी व कॉलेज कर्मचारी संघ

- मांगों को लेकर पीयू के नये कुलपति को दिया आवेदन
कटिहार. पूर्णिया विवि के नये कुलपति डॉ विवेकानंद सिंह से बिहार राज्य विवि व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ पीयू प्रक्षेत्र ने उनके कार्यालय कक्ष पूर्णिया में बुधवार को बुके देकर अभिनंदन किया. इस दौरान कर्मचारियों से संबंधित चिर लंबित मांगों की पूर्ति के लिए एक ज्ञापन भी दिया. अरूण वर्मा, डीएस कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार यादव, दिनेश चौधरी, डॉ आनंद कुमार ने कुलपति को दिये ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि पूर्णिया विवि एवं उसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में कर्मचारियों से संबंधित कई समस्याएं है. जो लंबे समय से निराकरण के लिए लंबित है. मुख्य रूप से शिक्षकेतर कर्मचारियों की प्रोन्नति की मांग विवि स्तर पर अद्यतन लंबित रहने, दस, बीस और तीस वर्षों की सेवा पूर्ण करने पर कई महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों को देय एसीपी, एमएसीपी के लाभ से अद्यतन वंचित रखा गया है. जिस वजह से शिक्षकेतर कर्मचारी अपना वाजिब हक नहीं पाकर लगातार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं. नवनियुक्त अनुकम्पाघृत कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी अद्यतन नहीं हो पाया है. इन कर्मचारियों का शीघ्र वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने, जिन अनुकम्पा कर्मियों का सेवा सम्पुष्ट नहीं हो सका है. उसका सेवा सम्पुष्टि शीघ्र करने, सेवानिवृत कर्मचारियों के सभी देय सेवांत लाभ का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने सहित कई मांगों से अवगत कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










