महानंदा की उपधारा से बरामद हुआ अधेड़ शव

Published at :29 Jan 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा की उपधारा से बरामद हुआ अधेड़ शव

पत्नी ने हत्या की जतायी आशंका

विज्ञापन

आबादपुर. बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणटोला आबादपुर के समीप महानंदा नदी की उपधारा से एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव आबादपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह को बरामद किया है. बरामद शव के बारे में लोगों ने आशंका जतायी है कि उसे पानी में डूबो-डूबो कर मौत के घाट उतार दिया गया है. शव को आबादपुर पुलिस ने अनुसंधान के लिए अपने कब्जे में ले लिया है. गौरतलब हो कि बुधवार की सुबह आबादपुर थाना के पीछे महानंदा नदी की उपधारा में लोगों को एक शव तैरती हुई दिखाई पड़ी. कानों-कान यह बात आसपास के इलाके में तेजी से फैल गयी. देखते ही देखते राहगीरों एवं ग्रामीणों की बड़ी भीड़ बरामद स्थल पर उमड़ पड़ी. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. बरामद स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई आरंभ की. ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया. शव के वस्त्र के जेब में मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान प्रथेश डे, पिता एस डे साकिन आबादपुर के रूप में हुई है. शव की शिनाख्त होते ही परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गयी. इस संबंध में आस-पास के लोगों ने बताया कि मृतक का पैतृक घर बारसोई प्रखंड के आबादपुर पंचायत स्थित ब्राह्मणटोला आबादपुर है. आस-पास के लोगों ने बताया कि मृतक लगभग बीस वर्षों से सिल्लीगुड़ी स्थित अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा था. इस संबंध में बुधवार की संध्या दूरभाष पर मृतक की पत्नी चैताली डे ने सिल्लीगुड़ी स्थित अपने मायके से बताया कि मृतक 27 जनवरी को सिल्लीगुड़ी से आबादपुर अपने घर तथा जमीन-जायजाद को देखने के लिए आया हुआ था. पत्नी ने बताया कि मृतक का आबादपुर में खेत-खलिहान तथा पैतृक मकान वगैरह मौजूद है. पत्नी ने बताया कि वह स्वयं तथा बच्चे मृतक की मौत कि खबर सुनकर बिल्कुल ही स्तब्ध तथा दुखी हैं. पत्नी ने बताया कि वे बीमार हैं. इसलिए वे लोग आबादपुर पहुंच नहीं पाये हैं. पर पत्नी ने गुरुवार तक आबादपुर पहुंचने की बात कही है. दूरभाष पर पत्नी ने भी मृतक की हत्या की आशंका जतायी है. कहते हैं आबादपुर थानाध्यक्ष इस संबंध में बुधवार की देर संध्या को आबादपुर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारवालों कि ओर से अब तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया की बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. मामले की जांच की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन