निजी विद्यालय में 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन को लेकर तिथि विस्तार

निजी विद्यालय में 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन को लेकर तिथि विस्तार
कटिहार प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया का समय बढ़ाया गया है. अब 10 फरवरी तक छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. जबकि 15 फरवरी तक पंजीकृत छात्रों का सत्यापन किया जायेगा एवं 17 फरवरी को सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटित किया किया जायेगा. निदेशक प्राथमिक शिक्षा की ओर से जारी पत्र के अनुसार 18 से 28 फरवरी तक चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश लिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि मुफ्त अनिवार्य शिक्षा अधिकार कानून के तहत निजी विद्यालय में कमजोर तबके के 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग सख्त रुख अख्तियार कर रही है. पूर्व में निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान को एक पत्र लिखकर इस दिशा में ठोस पहल करने का निर्देश दिया था. निदेशक प्राथमिक शिक्षा की ओर से जारी पत्र के अनुसार निजी विद्यालयों में अलाभकारी व आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 25 प्रतिशत नामांकन को लेकर ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से 26 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित की गयी थी. निदेशक प्राथमिक शिक्षा की ओर से जारी निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व अन्य कर्मियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










