फाइनेंस कंपनी का कारनामा, लोन की राशि मिली नहीं, तकादा शुरू

Published at :31 Jan 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी का कारनामा, लोन की राशि मिली नहीं, तकादा शुरू

फाइनेंस कंपनी का कारनामा, लोन की राशि मिली नहीं, तकादा शुरू

विज्ञापन

कटिहार एक फाइनेंस कंपनी का अजीब कारनामा प्रकाश में आया है. फाइनेंस कंपनी से लोन लेने वाले एक व्यक्ति का लोन तो स्वीकृत हो गया. इसकी पूरी कागज भी मुहैया करा दी गयी. लेकिन उनके एकाउंट में पैसा आया ही नहीं. इस मामले को लेकर अब पीड़ित जिला पदाधिकारी तथा आरक्षी अधीक्षक से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दरअसल मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर के रहने वाले अजीत कुमार पंडित द्वारा मिरचाईबाड़ी स्थित चोला मंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से अपनी संपत्ति पर 12 लाख रूपया व्यापार करने को लेकर लोन मांगा था. इसको लेकर कंपनी के द्वारा डेढ़ महीने तक सारी जांच पड़ताल की गयी. जिनके बाद कंपनी ने अजीत कुमार पंडित का लोन पास कर दिया. इस एवज में उन्होंने घर बने अपने जमीन को कंपनी के पास गिरवी रख दिया. इसके सारे कागजात उन्होंने कंपनी को जमा कर दिया. लेकिन उनके बाद कंपनी के द्वारा अब तक उनके खाते में लोन की राशि नहीं भेजी. यहां तक की अब कंपनी के ऊपर से अजीत कुमार पंडित को लोन लेने के बाद मासिक किस्त भरने को लेकर बार-बार फोन भी आ रहा है. राशि नहीं मिलने से अजीत कुमार पंडित मिरचाईबाड़ी स्थित कार्यालय में पहुंचकर राशि नहीं मिलने की बात से अवगत कराया. अमित कुमार पंडित की माने तो अब कार्यालय के कर्मी उनसे रिश्वत के तौर पर 60 हजार रूपया की मांग कर रहे हैं. तब जाकर उनके पास किए गए लोन की राशि उनके खाते में डलवाने की बात कह रहे हैं. पीड़ित अजीत कुमार पंडित ने कंपनी के कर्मी पर आरोप लगाया कि कंपनी का कहना है कि जब तक वह पैसे नहीं देते हैं. तब तक स्थानीय स्तर पर आरसीयू रिपोर्ट को पॉजिटिव नहीं किया जायेगा. जिस कारण से लोन की रकम नहीं मिलेगी. अपठित कार्यालय का चक्कर लगाने के लिए विवश है. इस मामले को लेकर पीड़ित अजीत ने जिला पदाधिकारी आरक्षी अधीक्षक को आवेदन सौप कर न्याय की गुहार लगाई है. कहते हैं शाखा प्रबंधक इस संबंध में शाखा प्रबंधक से बात करने पर प्रबंधक अंबेडकर मरांडी ने बताया कि कंपनी के जो रूल नियम है उनके अनुसार काम किया जाता है, आईसीयू रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद ही आवेदक को लोन की राशि मुहैया कराई जाती है, रिश्वत को लेकर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन