फरजी सिम बेचने के मामले में एक को किया गिरफ्तार
कटिहार : फरजी पहचान पत्र के आधार पर सिम उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना कटिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. नगर थाना पुलिस ने सोमवार को फर्जी सिम के मामले में लड़कनियां टोला निवासी मो मासूम को गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि आरोपी मासूम के सिम को 420 […]
कटिहार : फरजी पहचान पत्र के आधार पर सिम उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना कटिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. नगर थाना पुलिस ने सोमवार को फर्जी सिम के मामले में लड़कनियां टोला निवासी मो मासूम को गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि आरोपी मासूम के सिम को 420 के आरोप तथा उसके द्वारा बेचे गये सिम से रंगदारी मांगने का भी मामला आया है.
पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बीते दिन पूर्व शराब माफियाओं पर शिंकजा कसने को लेकर एसपी डॉ सिद्धार्थ के निर्देश पर जब पुलिस टीम ने नगर व सहायक थाना क्षेत्र के एक दर्जन से भी अधिक दुकान व सिम के थोक विक्रेता के यहां छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. छापेमारी के क्रम में दो हजार से भी फर्जी डॉक्यूमेंट बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










