40 बोतल शराब के साथ दो दबोचे गये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आबादपुर : रात्रि गश्ती के दौरान आबादपुर थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को दो शराब तस्करों को 40 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि शराब तस्करों को थाना क्षेत्र के सनकोला मोड़ से दबोचा गया. उनके पास से बंगाल निर्मित देशी शराब बरामद की गयी है. शराब तस्करों की पहचान […]
विज्ञापन
आबादपुर : रात्रि गश्ती के दौरान आबादपुर थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को दो शराब तस्करों को 40 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि शराब तस्करों को थाना क्षेत्र के सनकोला मोड़ से दबोचा गया. उनके पास से बंगाल निर्मित देशी शराब बरामद की गयी है. शराब तस्करों की पहचान अक्षय साह एवं सुमन कुमार के रूप में हुई है, जो बारसोई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के निवासी हैं. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
शराब सेवन के आरोप युवक धराया : आबादपुर. थाना क्षेत्र के बेलवा पंचायत अंतर्गत सनकोला चेक पोस्ट पर शनिवार को आबादपुर थानाध्यक्ष ने एक युवक को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार त्रिशुल नुनिया के बारसोई थाना क्षेत्र के नया टोला बलतर गांव का निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










