धूमधाम से मना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का 13वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का 13वां स्थापना दिवस
– देर रात तक सांस्कृतिक उत्सव मलंग 2025 में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार का शुक्रवार को 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतिभा और संस्कृति का भव्य उत्सव मलंग 2025 में अलग-अलग सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को पराजित करने की होड़ में रहे. छात्रों ने विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया. उत्सव का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य इंजीनियर रवि कुमार ने किया. उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता और सक्रिय भागीदारी के लिए हौसला बढ़ाया़ फ्लैश मॉब, नुक्कड़ नाटक, नाटक, नृत्य, गायन, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिताएं, कविता और वाद्य संगीत को शामिल कर आयोजन किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा, मलंग 2025 में उमंग 2025 के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया. कॉलेज स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई थी. नाटक प्रदर्शन (वोट का महत्व) ने लोकतांत्रिक समाज में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला. नुक्कड़ नाटक स्वच्छता ही सेवा है, पर ध्यान केंद्रित किया. स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में जागरूकता फैलाया गया. लगभग 200 छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया. जिन्होंने पूरे दिन में लगभग 60 प्रदर्शन और प्रस्तुतियां दी. संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की एक समर्पित टीम ने भी समर्थन दिया. सफल बनाने में इंजी अमित कुमार संकाय समन्वयक, इंजी हिमांशु कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, पीके मंडल, अभिषेक कुमार, नरेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, अभिषेक मानकर, आरएस राणा, गारगी कुमारी, अंजली कुमारी, राहुल कुमार, गजानंद रजक, डॉ मृदुला कुमारी, चंदन साव, राजीव रंजन, नित्यानंद साह, सज्जाद शेखर सहित अन्य व्याख्याता मौजूद थे. मनोज कुमार, सुनील कुमार, अनुपमा समेत अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










