हादसों में बच्ची सहित दो की गयी जान, दस लोग हुए घायल
Updated at : 03 May 2019 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

अमदाबाद : अमदाबाद थाना क्षेत्र के जियामारी गांव में मकई थ्रेसरिंग करने के दौरान किसान के 13 वर्षीय बच्ची थ्रेसर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. यह घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे का है. इस तरह की घटना थ्रेसर वाले के लापरवाही के कारण ही घटित हुआ है. गांव […]
विज्ञापन
अमदाबाद : अमदाबाद थाना क्षेत्र के जियामारी गांव में मकई थ्रेसरिंग करने के दौरान किसान के 13 वर्षीय बच्ची थ्रेसर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. यह घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे का है. इस तरह की घटना थ्रेसर वाले के लापरवाही के कारण ही घटित हुआ है. गांव घर में किसान के बच्चे थ्रेसर चलने के समय में जुट जाते हैं और खड़े होकर देखने लगते हैं.
किसानों का अनाज थ्रेसरिंग करते समय थ्रेसर वाले को हमेशा बच्चों पर और थ्रेसर के अगल-बगल से आने-जाने वाले मजदूरों पर हमेशा ध्यान रखना चाहिए. हालांकि इस घटना में किसान मो तैमूर पिता अब्दुल सामेद गांव जियामारी थाना अमदाबाद जिला कटिहार ने अमदाबाद थाना में आवेदन देकर कहा है कि जिस समय मैं अपना मकई का थ्रेसरिंग करा रहा था. उसी समय मेरी 13 वर्षीय पुत्री थ्रेसर के पास आ गयी.
उन्होंने आगे कहा है कि मेरे बेटी के गले में लगे दुपट्टा थ्रेसर के फीता में फंस गया. मेरी बेटी का दुपट्टा थ्रेसर में फंसते ही थ्रेसर ने अपने तरफ खींच लिया. जिससे मेरे बेटी के सर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गयी है. मो तैमूर ने अमदाबाद थाना में आवेदन देकर इस तरह के अनहोनी घटना में बेटी की मौत के बाद ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर दाह संस्कार कराने के लिए कहा है.
घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय दास से मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इस घटना से संबंधित मुझे आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में मुझे जानकारी मिली है. लेकिन अब तक मुझे लिखित में नहीं मिला है. उधर इस घटना को लेकर पीड़ित मो तैमूर के भाई मो अमीर ने बताया कि अमदाबाद थाना में आवेदन दिया गया है.
पोठिया में ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर . फलका. पोठिया ओपी क्षेत्र के स्टेट हाईवे 77 के अमीन चौक के समीप गुरुवार को ट्रक एवं ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गया. ग्रामीण व परिजनों के सहयोग से घायल चालक को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका भेजा गया. जहां चालक के गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोठिया अमीन चौक स्टेट हाईवे 77 पर कुरसेला की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक अनियंत्रण होकर ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गयी. जिसमें भंगहा गांव से आ रही ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया. भंगहा निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर जैकी मंडल उम्र 26 वर्ष पिता शंभू मंडल बुरी तरह घायल हो गया. सूचना पाकर पोठिया थानाध्यक्ष अमजद अली दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गये है.
बराती में जा रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, आठ लोग घायल . कटिहार . एनएच 81 कटिहार-प्राणपुर मुख्य मार्ग पर बंगाल से कटिहार के मनसाही जा रही बारात पार्टी में शामिल बैंड पार्टी से लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा. जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में छोटन यादव की शादी थी.
बुधवार की रात हरिश्चंद्रपुर से बारात मनसाही के लिए रवाना हुआ. शादी में आने के लिए बारातियों के लिए अलग गाड़ी थी और बैंड पार्टी के लिए पिकअप वैन किया गया था. हरिश्चंद्रपुर से बारात आने के क्रम में बुधवार की रात्री बैंड पार्टी लदा पिकअप वैन लाभा ब्रिज के समीप अनियंत्रित होते हुए पुल के नीचे चली गयी और पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
पिकअप में सवार तकरीबन एक दर्जन लोग घायल हो गये. पुल के नीचे गाड़ी जाते देख साथ चल रहे अन्य बारातियों ने अपने गाड़ी को रुकवाया तथा घायलों की मदद में जुट गये. बाराती में शामिल कुछ लोग पुल के नीचे पहुंचे तथा दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी से लोगों को निकालने लगे. उसके बाद सभी घायल को अपने गाड़ी में डालकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.
इस दुर्घटना में बैंड पार्टी में शामिल लोगों में राजू दास, मिथुन दास, टुनटुन दास, टिंकू दास, शंभू पासवान, रतनदास, तपन दास सहित एक अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में घायल ने बताया कि चालक ने ओवर टेक करने के क्रम में गाड़ी से अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी पुल के नीचे चली गयी. घटना के पश्चात चालक घटना स्थल से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




