20 मई को कटिहार में ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन ट्रायल खेल भवन में होगा

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
जारी पत्र के अनुसार सेंटर टाइप डिस्ट्रीक्ट सेंटर ऑफ एक्सेलेंसी के तहत ताइक्वांडो विधा के लिए चयन प्रक्रिया होगी. ट्रायल के लिए कोच के रूप में विवेक प्रकाश, सुशील कुमार और सौरभ कुमार को नामित किया गया है.
कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट:
कटिहार: जिला उत्कृष्टता केन्द्र, कटिहार के लिए ताइक्वांडो विधा में खिलाड़ियों के चयन हेतु 20 मई को खेल भवन, कटिहार में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना ने 8 मई को पत्र जारी कर जिला खेल पदाधिकारी और उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा को ट्रायल की तैयारी का निर्देश दिया है.
जारी पत्र के अनुसार सेंटर टाइप डिस्ट्रीक्ट सेंटर ऑफ एक्सेलेंसी के तहत ताइक्वांडो विधा के लिए चयन प्रक्रिया होगी. ट्रायल के लिए कोच के रूप में विवेक प्रकाश, सुशील कुमार और सौरभ कुमार को नामित किया गया है.
चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है. एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्रों के अभ्यर्थियों की आयु 12 से 14 वर्ष होनी चाहिए, जबकि जिला उत्कृष्टता केन्द्रों के अभ्यर्थियों की आयु 16 से 18 वर्ष तय की गई है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विद्यालय प्रमाणपत्र और खेल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.
प्राधिकरण ने ट्रायल के सुचारू संचालन के लिए खेल सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










