KATIHAR: नाबालिग की शादी कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, मुख्य आरोपी पिता गिरफ्तार

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.

विज्ञापन

कटिहार के कुरसेला से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट:

कटिहार: कुरसेला थाना क्षेत्र में नाबालिग जोड़े की शादी कराने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद कांड संख्या 188/26 में प्राथमिकी दर्ज की है. कुरसेला थाना पुलिस ने मुख्य आरोपित किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

एसआईटी ने की जांच, घटना सत्य पाई गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह ने बताया कि जांच में नाबालिग की शादी कराने की घटना सत्य पाई गई. किशोरी के पिता और भाई ने बलपूर्वक नाबालिग लड़के से किशोरी की मांग में सिंदूर डलवाकर शादी करवा दी थी.

बताया जाता है की गाँव में दो नाबालिग जोड़े को मक्का खेत में गया था. दंड स्वरूप बलपूर्वक किशोर द्वारा किशोरी की मांग में सिंदूर डलवाकर शादी करवा दी गई. भीड़ में से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है

बाल कल्याण समिति के संज्ञान पर हुई कार्रवाई

नाबालिगों की शादी कराने की खबर प्रभात खबर डिजिटल पर चलने के बाद बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लेकर पुलिस से जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.

क्षेत्र के मुखिया ने कहा कि समाज के लिए इस तरह की घटना का होना गलत है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन