कुरसेला में मकान पर ठनका गिरने से बिजली मीटर जला, दीवार में आई दरार

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

वज्रपात से क्षतिग्रस्त मकान

Kursela Lightning Strike: कटिहार के कुरसेला में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया. बिजली मीटर जल गया और दीवार में दरार आ गई, हालांकि परिवार सुरक्षित रहा.

विज्ञापन

कटिहार के कुरसेला से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Kursela Lightning Strike: नगर पंचायत कुरसेला के वार्ड संख्या-1 स्थित कुरसेला बस्ती में शनिवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में घर के अंदर लगा बिजली मीटर जल गया, ध्वजा दंड टूटकर गिर गया तथा मकान की दीवार में दरार आ गई. राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे.

तेज गर्जना के बीच हुई घटना

जानकारी के अनुसार गणेश मंडल की पत्नी रूपा देवी के मकान पर शनिवार अहले सुबह बारिश और तेज मेघ गर्जन के दौरान वज्रपात हुआ. घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. जागने के बाद उन्होंने मकान की क्षति देखकर वज्रपात की जानकारी ली. घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

बिजली विभाग ने की जांच

घटना की सूचना मिलने पर गृहस्वामी ने विद्युत विभाग को बिजली मीटर जलने की जानकारी दी. इसके बाद विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मीटर का निरीक्षण किया. स्थानीय लोगों के बीच भी वज्रपात की घटना चर्चा का विषय बनी रही.

और पढ़ें: चिकेन नेक को मिलेगा चौथा रेल कॉरिडोर, ठाकुरगंज–चटेरहाट नई रेल लाइन के लिए मिट्टी जांच शुरू


विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन