मुहर्रम जुलूस में अनियंत्रित कार घुसी, बच्चे समेत कई लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tazia Procession Accident: कटिहार के कोढ़ा के भेसदीरा में मुहर्रम के ताजिया जुलूस में अनियंत्रित कार घुस गई. हादसे में एक बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

कटिहार के कोढ़ा से अमीर सोहेल की रिपोर्ट

Tazia Procession Accident: कोढ़ा थाना क्षेत्र के भेसदीरा गांव में शनिवार को मुहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जुलूस में शामिल लोगों के बीच एक अनियंत्रित कार घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में एक बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

तेज रफ्तार कार ने जुलूस में मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक कार अचानक अनियंत्रित होकर जुलूस में शामिल लोगों से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बरारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) सुनील कुमार शर्मा, कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद तथा अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को शांत कराया और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी.

कार चालक पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. कार चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन