दीप की रोशनी में दमका भविष्य: बक्सर में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, बढ़ा हौसला

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह

Buxar Prabhat Khabar Pratibha Samman Samaroh 2026 :  बक्सर में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावियों को मिला सम्मान. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम में दिखी शिक्षा और सफलता की चमक. अतिथियों ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य पर फोकस का दिया संदेश. सम्मान पाकर छात्रों और अभिभावकों के चेहरों पर दिखी खुशी और गर्व.

विज्ञापन

बक्सर से आशुतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट
Buxar Prabhat Khabar Pratibha Samman Samaroh 2026 : बक्सर में प्रतिभाओं के सम्मान और उत्साह को नई उड़ान देने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह दीप की उजली रोशनी के साथ भव्य तरीके से शुरू हुआ. जैसे ही मंच पर मौजूद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया, पूरा सभागार ज्ञान, मेहनत और उज्ज्वल भविष्य के संदेश से गूंज उठा. कार्यक्रम का उद्घाटन विकास आयुक्त निहारिका छवि, एटीएम लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान, एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पांडेय, नगर परिषद अध्यक्ष कैमरून निशा फरीदी और समाजसेवी वर्षा पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. दीप की लौ ने मानो हर छात्र के सपनों को रोशनी दे दी.

प्रेरणा से भरे शब्दों ने बढ़ाया आत्मविश्वास

उद्घाटन के बाद मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. विकास आयुक्त निहारिका छवि ने कहा कि शिक्षा वह सीढ़ी है, जो हर बच्चे को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है. उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक और संस्कार के संतुलन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. शशिकांत पासवान ने समय प्रबंधन और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि छोटी-छोटी उपलब्धियां ही बड़े सपनों को साकार करती हैं. वहीं एसडीएम अविनाश कुमार ने छात्रों को असफलताओं से घबराने के बजाय उन्हें सीख में बदलने की प्रेरणा दी और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

सपनों को सही दिशा देने का संदेश

एसडीपीओ गौरव पांडेय ने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी. नगर परिषद अध्यक्ष कैमरून निशा फरीदी ने बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं. समाजसेवी वर्षा पांडेय ने कहा कि जब युवा शिक्षित और संस्कारी होंगे, तभी समाज का वास्तविक विकास संभव होगा.

खुशी और गर्व से झलके चेहरे

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था. उनके अभिभावकों की आंखों में गर्व और संतोष दिखाई दे रहा था. पूरे समारोह का माहौल उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा. यह समारोह न केवल मेधावियों के सम्मान का मंच बना, बल्कि उन हजारों सपनों को भी नई दिशा दे गया, जो मेहनत और लगन के सहारे अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहते हैं.

Also Read : सरकारी जमीन पर पेड़ों की कटाई में चार गिरफ्तार, कोचस थाना ने FIR से किया इंकार

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन