प्रणव मुखर्जी और पीएम मोदी के संबंध थे बहुत खास, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बताया 2014 के चुनाव का किस्सा

Updated:
विज्ञापन

26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाते तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी. फोटो- एक्स (@narendramodi).

Pranab Mukherjee PM Modi 2014 Election: शर्मिष्ठा मुखर्जी ने 2014 लोकसभा चुनाव और नरेंद्र मोदी की जीत से जुड़ा प्रणब मुखर्जी का किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव दा ने इसे भारतीय राजनीति का बड़ा बदलाव माना था.

विज्ञापन

Pranab Mukherjee PM Modi 2014 Election: 2014 में नरेंद्र मोदी पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर भारत के प्रधानमंत्री बने थे. और अब तक हैं. तीन बार पीएम पद की शपथ ले चुके नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं. जब पहली बार उन्होंने जीत दर्ज की थी, तब देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी थे, उन्होंने ही पीएम मोदी को शपथ दिलाई थी. इसके बाद वह उनसे मिलने पहुंचे. इस दौरान हुई चर्चा का जिक्र पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने एक हालिया लेख में किया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने पीएम मोदी से 2014 के चुनाव की खासियत पूछी थी, जिस पर एक जवाब के बाद वह (पीएम मोदी) चुप हो गए, फिर खुद प्रणव मुखर्जी ने खुद इसे एक्सप्लेन किया. 

इंडियन एक्सप्रेस में लिखे अपने आलेख में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा, भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुझे अपने दिवंगत पिता प्रणब मुखर्जी की एक दिलचस्प बात याद आती है. यह उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जीत के बाद कही थी. उस समय बाबा भारत के 13वें राष्ट्रपति थे. अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं से होने के बावजूद दोनों के बीच बेहद अच्छे संबंध थे, जो शायद एक सच्चे लोकतंत्र की पहचान भी है.

चुनाव नतीजे आने के बाद मोदी जी राष्ट्रपति भवन में बाबा से मिलने गए थे. बातचीत के दौरान बाबा ने उनसे चुनाव परिणाम के बारे में उनकी राय पूछी. मोदी जी ने जवाब दिया कि तीन दशक बाद किसी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत मिला है. बाबा ने अपने खास प्रोफेसर वाले अंदाज में फिर पूछा, ‘और क्या?’ जब मोदी जी कुछ नहीं बोले तो बाबा ने बताया कि 2014 का चुनाव लोकसभा चुनावों के इतिहास में अनोखा था, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री पद के लिए एक घोषित नया चेहरा सामने था.

शर्मिष्ठा आगे लिखती हैं, भाजपा को जनता का मिला विशाल जनादेश केवल पार्टी के लिए नहीं था, बल्कि यह सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री चुनने का जनादेश था. इससे पहले के चुनावों में प्रधानमंत्री का चेहरा या तो माना जाता था लेकिन आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया जाता था, या फिर चुनाव के बाद निर्वाचित सांसद परंपरा के अनुसार प्रधानमंत्री चुनते थे, या गठबंधन की राजनीति के समीकरणों के आधार पर फैसला होता था.

पीएम मोदी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी. फोटो- एक्स.

पहली बार सांसद बनकर सीधे प्रधानमंत्री बने मोदी

शर्मिष्ठा ने यह भी बताया कि 2014 से पहले नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजनीति में नए थे. हालांकि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बनाई थी, लेकिन 2014 उनका पहला लोकसभा चुनाव था. उन्होंने इसे भारतीय राजनीति की दुर्लभ घटना बताया कि कोई व्यक्ति पहली बार सांसद बना और सीधे देश का प्रधानमंत्री बन गया. संसद भवन की सीढ़ियों पर पहुंचकर मोदी का झुककर प्रणाम करना भी उन्होंने एक भावनात्मक क्षण बताया.

भाजपा की रणनीति और मोदी की छवि को बताया बड़ी वजह

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि चुनावी जीत के पीछे कई कारण होते हैं. भाजपा का मजबूत संगठन, अलग-अलग सामाजिक समूहों तक पहुंच बनाने की रणनीति और समय के साथ अपनी रणनीति में बदलाव करने की क्षमता उसकी सफलता के बड़े कारण रहे. उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत छवि भाजपा की सबसे बड़ी ताकतों में से एक बन गई है और कई लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देखते हैं जिन्होंने मेहनत और संघर्ष के जरिए अपनी पहचान बनाई.

ये भी पढ़ें:- मोदी सरकार फिलिस्तीन पर चुप क्यों? सोनिया गांधी ने 20 हजार बच्चों की मौत पर उठाए सवाल

‘ब्रांड मोदी’ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा कि किसी नेता की नीतियों से असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जनता से उनके जुड़ाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि 2019 और 2024 के चुनावों में भी यह प्रभाव दिखाई दिया. उनके शब्दों में, ‘आप मोदी को पसंद करें या नापसंद, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज करना आसान नहीं है.’

जनादेश के साथ न्याय करें पीएम मोदी; देश को और ऊंचा ले जाएं

उनके आलेख के इमेज में एक कुर्सी है, जिसे हाथों ने उठा रखा है. पीछे जनता है. इस इमेज का कैप्शन भी बेहद खास है. शर्मिष्ठा ने लिखा है, बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है. एक आम नागरिक के तौर पर मेरी प्रार्थना है कि वह जनता की ओर से मिले इस विशाल जनादेश के साथ पूरा न्याय करें और देश को और भी ऊंचाइयों तक लेकर जाएं. इन्हीं बातों से उन्होंने अपनी बातों का अंत भी किया है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola