KATIHAR: कुरसेला रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने चार लापता नाबालिगों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

ए आई जेनेरटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे बिना बताए घर से निकल गए थे. चारों लगभग पांच किलोमीटर पैदल चलकर कुरसेला रेलवे स्टेशन पहुंच गए.
कटिहार के कुरसेला से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट:
कटिहार: सीमावर्ती पूर्णिया जिला के टिकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव से सोमवार अहले सुबह लापता हुए चार नाबालिग लड़कों को आरपीएफ ने देर शाम कुरसेला रेलवे स्टेशन से बरामद कर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया.
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे बिना बताए घर से निकल गए थे. चारों लगभग पांच किलोमीटर पैदल चलकर कुरसेला रेलवे स्टेशन पहुंच गए.
सुबह बच्चों के घर से लापता होने पर परिजन घबरा गए और रिश्तेदारों सहित आसपास के स्कूलों में उनकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए टिकापट्टी थाना में गुमशुदगी की सूचना दी.
इधर कुरसेला रेलवे स्टेशन पर चारों बच्चों की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर आरपीएफ को शक हुआ. पूछताछ के बाद उन्हें सुरक्षा में लेकर परिजनों को सूचना दी गई. बाद में परिजनों के पहुंचने पर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चारों नाबालिगों को सुरक्षित उनके परिवार को सौंप दिया गया.
बताया जा रहा है कि बच्चों की उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष के बीच है. पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग कारण बताए, जिसमें पढ़ाई में मन न लगना, घर से पैसे नहीं मिलना और साथियों के बहकावे में आकर घर से निकलना शामिल है. आरपीएफ की तत्परता से चारों बच्चे सुरक्षित घर लौट सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










