बारिश के कारण जनजीवन हुई अस्त-व्यस्त, जलजमाव, कीचड़ से परेशान हुए लोग

Updated:
विज्ञापन

पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब व निचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति. | Prabhat Khabar Network

आजमनगर में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। जलजमाव और कीचड़ से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी ठप है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में गुरूवार को कई घंटों तक लगातार हुई बारिश ने सामान्य जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. मूसलाधार बारिश के कारण लोगों की दैनिक गतिविधियां बाधित हो गई. सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों और गरीब परिवारों को झेलनी पड़ी. बारिश के कारण निर्माण कार्य, खेतों में मजदूरी तथा अन्य दैनिक रोजगार पूरी तरह ठप हो गये. जिससे मजदूरों को रोजी-रोटी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा. बारिश के चलते बाजार में भी लोगों की आवाजाही काफी कम रही. कई ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव व कीचड़ होने से आवागमन मुश्किल हो गया. छोटे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है. काम नहीं मिलने से मजदूर परिवारों के घरों में आर्थिक संकट उत्पन्न होता दिखा. कुछ लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि काम बंद होने के कारण उनके घरों का चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है. किसानों को जहां धान की फसल के लिए बारिश लाभदायक दिख रही है. अत्यधिक वर्षा से खेतों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न होने लगी है. कई जगह निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को घरों से निकलने में भी कठिनाई हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन