स्थानांतरण पर बीएओ कोदी गयी विदाई

फोटो : बारसोई में स्थानांतरित प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
बारसोई प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार का भागलपुर स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना की।
प्रखंड कृषि कार्यालय बारसोई के सभागार में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार के स्थानांतरण के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कृषि कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. पवन कुमार का स्थानांतरण भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर हुआ है. समारोह के दौरान वक्ताओं ने बारसोई में उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और कृषि व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अपने सरल स्वभाव, कार्यकुशलता और कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय के कारण उन्होंने सभी के बीच विशेष पहचान बनाई. विदाई की बेला में माहौल उस समय भावुक हो गया. जब कृषि कर्मियों ने अपने अधिकारी के साथ बिताए पलों और उनके मार्गदर्शन को याद किया. कर्मियों ने कहा कि उनका स्थानांतरण विभाग के लिए एक भावुक क्षण है. उनकी कार्यशैली लंबे समय तक याद रखी जायेगी. उपस्थित लोगों ने उनके नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की. मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी बारसोई, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (प्रक्षेत्र) सहित प्रखंड कृषि कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










