डीएम ने अधिकारियों को दिया जनगणना कार्य मे तेजी लाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

डीएम ने कहा है कि सभी अधिकारी अपने स्तर से इस कार्य को सफल बनाने के लिए हर संभव सहायता करना सुनिश्चित करेंगे.

विज्ञापन

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने भारत जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत पूरे जिले में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण करने तथा मकानों की नंबरिंग एवं नजरी नक्सा (चित्रांकन) तैयार के संबंध में सभी पदाधिकारी आवश्यक निर्देश दिया है. डीएम ने कहा है कि सभी अधिकारी अपने स्तर से इस कार्य को सफल बनाने के लिए हर संभव सहायता करना सुनिश्चित करेंगे.

साथ ही जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि भारत जनगणना का कार्य दिनांक 05-05-2026 से 31-05-2026 तक प्रगणक व पर्यवेक्षक प्रत्येक मकान-घर में जाकर मकानों में उपलब्ध आवश्यक संसाधनों से संबंधित 33 प्रश्नावली को निर्धारित मोबाइल एप के माध्यम से भरने का कार्य तेजी से किया जाए ताकि समय पर इसका कार्य संपन्न किया जा सके.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन