दो अज्ञात युवकों का मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2018 6:22 AM
विज्ञापन
ललियाही स्थित कब्रिस्तान व कोसी सड़क सेतु के नीचे मिला शव कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही स्थित कब्रिस्तान में एक व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
ललियाही स्थित कब्रिस्तान व कोसी सड़क सेतु के नीचे मिला शव
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही स्थित कब्रिस्तान में एक व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के ललियाही स्थित कब्रिस्तान में पैंतीस वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन को हुई. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची.
पुलिस मृतक के शव की तलाशी सहित उसकी पहचान का काफी प्रयास किया लेकिन पुलिस को असफलता हाथ लगी. अंतत: शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. स्थानीय लोगों की मानें तो व्यक्ति की हत्या कर शव को छिपाने के मकसद से कब्रिस्तान के झा़डी में फेंक दिया गया था. पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर जांच में जुट गयी है. सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है कि पांच से छह दिन पूर्व ही उक्त व्यक्ति के शव को वहां फेंका गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि आखिर व्यक्ति की मौत कैसे हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










