चिकित्सक भी समय पर नहीं आते, मरीज परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 6:22 AM
कटिहार: सदर अस्पताल में मरीजों को सरल एवं सुगम तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है. मरीजों को चिकित्सक से दिखाने से लेकर एक्सरे-अल्ट्रासाउंड जांच कराने तक में पसीने छूट रहे हैं. जिससे मरीजों में आक्रोश है. गुरुवार की सुबह 10:00 बजे दिन तक एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड जांच कार्य प्रारंभ नहीं होने से दर्जनों […]
कटिहार: सदर अस्पताल में मरीजों को सरल एवं सुगम तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है. मरीजों को चिकित्सक से दिखाने से लेकर एक्सरे-अल्ट्रासाउंड जांच कराने तक में पसीने छूट रहे हैं. जिससे मरीजों में आक्रोश है. गुरुवार की सुबह 10:00 बजे दिन तक एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड जांच कार्य प्रारंभ नहीं होने से दर्जनों मरीजों में रोष देखा गया. ओपीडी कमरा संख्या चार शल्य वाह्य विभाग, कमरा संख्या छह चर्म रोग एवं गुप्त रोग विभाग एवं कमरा संख्या सात महिला वाह्य विभाग में 10:00 बजे दिन तक चिकित्सक नहीं बैठने के कारण मरीजों में काफी परेशानी झेलना पड़ा. चिकित्सकों के लेट पहुंचने से घंटों तक मरीज लाइन में खड़े रहकर इंतजार करने को विवश हो रहे हैं.
वहीं स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी झांकने तक नहीं आते हैं कि किस हाल में ओपीड़ी में काम हो रहा है. यह स्थिति किसी एक दिन की नहीं है. हर दिन मरीजों को चिकित्सक का इंतजार तथा एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जांच के लिए इंतजार करना पड़ता है. गरीब तबके के मरीज ही सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंचते हैं. उन्हें बेहतर इलाज नहीं मिलने से स्वास्थ्य सेवा पर अंगुली उठ रही है. गौरतलब हो कि सरकार गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. लेकिन उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है. ऐसे में अब लोग कहने लगे हैं कि सदर अस्पताल को बंद कर देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










