मुख्य गेट पर लगी स्कैनिंग मशीन खराब, सीसीटीवी कैमरा भी बेकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 6:44 AM
कटिहार : कटिहार रेल प्रशासन भले ही रेलयात्रियों को सुखद व सुरक्षित यात्रा का भरोसा देता है लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल परे है. रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस सुरक्षा के नाम पर महज खानापूर्ति करती है. यात्रियों की सुरक्षा के मानक लगाये गये सीसीटीवी फुटेज भी तकरीबन खराब पड़े हैं और जो सीसीटीवी कैमरा सही […]
कटिहार : कटिहार रेल प्रशासन भले ही रेलयात्रियों को सुखद व सुरक्षित यात्रा का भरोसा देता है लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल परे है. रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस सुरक्षा के नाम पर महज खानापूर्ति करती है. यात्रियों की सुरक्षा के मानक लगाये गये सीसीटीवी फुटेज भी तकरीबन खराब पड़े हैं और जो सीसीटीवी कैमरा सही भी है वह भी किसी काम का नहीं है. कटिहार रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों की सुरक्षा में लगी लगेज स्कैनिंग मशीन भी खराब पड़ी हुई है.
रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन कितना सजग है इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि सुरक्षा में लगाये गये मशीन तो बेकार साबित हो ही रहे हैं साथ ही डयूटी पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी के जवान भी डयूटी के नाम पर महज खानापूर्ति ही कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










