याैन शोषण करने वाले युवक व उसके सहयोगियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2018 4:11 AM

विज्ञापन

होटल में किया गया था सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास बारसोई : शादी का प्रलोभन देकर डेढ़ वर्षों से युवती का शारीरिक शोषण करने तथा दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक, उसके परिवार वालों एवं सहयोगियों पर पीड़िता के आवेदन पर बारसोई थाने में मुकदमा दर्ज लिया गया है. प्रखंड क्षेत्र […]

विज्ञापन

होटल में किया गया था सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

बारसोई : शादी का प्रलोभन देकर डेढ़ वर्षों से युवती का शारीरिक शोषण करने तथा दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक, उसके परिवार वालों एवं सहयोगियों पर पीड़िता के आवेदन पर बारसोई थाने में मुकदमा दर्ज लिया गया है. प्रखंड क्षेत्र कि पीड़िता ने बताया कि मो बरकत पर पिछले डेढ़ वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा था. पिछले सप्ताह उसने रुपये-गहने लेकर भाग कर कोर्ट में शादी करने का झांसा देकर शहर के बीडी कॉलेज के समीप एक होटल में बुलाया. इसके बाद उसके साथ रात गुजारने के बाद उसे अपने दोस्तों के हवाले कर दिया. इसकी शिकायत उसने एक सप्ताह पहले बारसोई थाने में आवेदन देकर की थी. पर गांव में पंचायत आदि को लेकर मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था.
इधर पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही थी. पर उसकी सुनने वाला कोई नहीं था. शुक्रवार को प्रभात खबर में पीड़िता का दर्द प्रकाशित होने के बाद बारसोई थाने में कांड संख्या 116 धारा 376, 379, 504, 506, 34 भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया. इसमें मो बरकत, उसके जीजा मो सईद, मां सहरबानो खातून, मो शकील एवं उसकी बेटी आदि को भी अभियुक्त बनाया गया है. बारसोई थाना प्रभारी राम विजय शर्मा ने कहा कि अनुसंधान के क्रम में दोषी पाये जाने पर उनके सहयोगियों तथा होटल संचालक पर भी कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन