शराब पीने से मना किया, तो पति ने पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2018 4:10 AM
कटिहार : शराब पीने से मना करने पर कौशर खातून को उनके पति मो जियाउल ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल कौशर खातून का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरंडा गांव की रहने वाली कौशर खातून को पति को शराब पीने से मना करना महंगा पड़ा. मना करने […]
कटिहार : शराब पीने से मना करने पर कौशर खातून को उनके पति मो जियाउल ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल कौशर खातून का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरंडा गांव की रहने वाली कौशर खातून को पति को शराब पीने से मना करना महंगा पड़ा. मना करने पर गुरुवार को उसके पति ने जमकर पीटा. घायल कौशर खातून ने बताया कि पति रोज शराब पीकर घर को आते हैं. रोजाना हमें और बच्चे को प्रताड़ित करते हैं. पुलिस में कंप्लेन करने की बात कहने पर पति ने मारना पीटना शुरू कर दिया. पति मजदूरी करते हैं और मजदूरी का सारा पैसा शराब में उड़ा देते हैं. एक लड़की, दो लड़के की परवरिश की जिम्मेदारी मेरी हो गयी है. लाख कोशिशों के बावजूद भी पति शराब नहीं छोड़ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










