बिहार : ...जब नाबालिग की शादी का ग्रामीणों ने किया विरोध, मंडप छोड़ भागा दूल्हा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2018 8:12 AM
विज्ञापन
कटिहार : अधेड़ के साथ जबरन शादी कराये जाने से गुरुवार को एक नाबालिग बच गयी. मामला सेमापुर ओपी क्षेत्र की बरेटा पंचायत का है. नाबालिग की शादी की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग शादी के मंडप में पहुंच गये और हंगामा करने लगे. हंगामा होते देख दूल्हा व बिचौलिये भाग निकले. जानकारी के अनुसार, […]
विज्ञापन
कटिहार : अधेड़ के साथ जबरन शादी कराये जाने से गुरुवार को एक नाबालिग बच गयी. मामला सेमापुर ओपी क्षेत्र की बरेटा पंचायत का है. नाबालिग की शादी की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग शादी के मंडप में पहुंच गये और हंगामा करने लगे. हंगामा होते देख दूल्हा व बिचौलिये भाग निकले.
जानकारी के अनुसार, बरेटा पंचायत के वार्ड नंबर 16 के टप्पू दियारा गांव में छठी क्लास में पढ़ने वाली 14 वर्षीया छात्रा की शादी गुपचुप तरीके से यूपी के एक अधेड़ व्यक्ति से परिजनों ने तय कर दी. गुरुवार को यूपी से दूल्हा शादी करने बरेटा पहुंचा. लड़की शादी को राजी नहीं थी पर प्रलोभन देकर पिता ने उसे शादी के लिए रजामंद कर लिया. स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी, तो वे बिन मां की बच्ची की शादी को रोकने के लिए विवाह स्थल पर पहुंच गये और शादी का विरोध करने लगे.
इस पर लड़की का पिता विरोध कर रहे लोगों से उलझ गया. स्थानीय ग्रामीणों के विरोध को देखते ही बिचौलिये के साथ बिना शादी किये ही दूल्हा मौके से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










