नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में मेंगो डे का हुआ आयोजन

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 11 Jun 2026 6:39 PM

विज्ञापन

मनिहारी में मेंगो डे का आयोजन किया गया. नन्हे- मुन्हे छात्रों में उल्लास के साथ सृजन कौशल, कलात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा फलों के राजा आम के रस, रूप, प्रकार लाभ के ज्ञान को विकासित करने के उद्देश्य से आयोजन हुआ

विज्ञापन

कटिहार के मनिहारी से रिपोर्ट,

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में मेंगो डे का आयोजन किया गया. नन्हे- मुन्हे छात्रों में उल्लास के साथ सृजन कौशल, कलात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा फलों के राजा आम के रस, रूप, प्रकार लाभ के ज्ञान को विकासित करने के उद्देश्य से आयोजन हुआ. नर्सरी से स्टेंडर्ड वन के छात्रों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल के प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय व ट्रस्टी ओम प्रकाश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया. संचालन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने किया. शिक्षिका रुमा गुहा के संयोजन में कक्षा नर्सरी तथा केजी वन के छात्रों ने बाल सुलभ मासुमियत के साथ तोतली जुबान में आम पर हिंदी बाल कविता तथा इंग्लिश राइम्स देखो कितना प्यारा आम, स्वाद में खट्टा-मीठा आम, मीठा- मीठा ताजा आम, देखो पेड पर लटका आम, ग्रीन व्हेन् रॉ, ए लिटल ग्रीन मैंगो तथा मंकी ऑन द मैंगो ट्री का पाठ किया. केजी टू के छात्रों ने आम का चित्रांकन, कटआउट तैयार करने, टोकरी सज्जा इत्यादि गतिविधियों का प्रदर्शन किया.

छात्रों ने उत्साह के साथ बताया आमा के स्वाद

स्टेंडर्ड वन के छात्रों ने काफी उत्साह के साथ आम पर लेख-लेखन तथा आम के प्रकार स्वाद, उपयोग के बारे में बताया. छात्र सान्वी आनंद, अभिषेक शर्मा, समर खान, सचिन ठाकुर, सुप्रिया कुमारी, द्वितीया कुमारी, दर्शिका कुमारी, शिवांश कुमार, शिव कुमार ठाकुर, किट्टू राज, प्रिंस कुमार सिंह, प्रीति कुमारी, दुर्गा कुमारी, डोली कुमारी, प्रियंका कुमारी, आयुष कुमार, साद्दाब, फैजान, अर्चना कुमारी, अनन्या सिंह, अंश राज, अशिता कुमारी, जेनी प्रिया, आर्यन कुमार, प्रियांशु राज, नित्या शर्मा, आरव कुमार, अभ्यांश कुमार, अंकुश कुमार, शिवरानी कुमारी, दिशा कुमारी, रूही कुमारी, इमरान, कृष्णा कुमार, अनमोल कुमार, टिंकल नागर, अनन्या कुमारी, शिवानी कुमारी, अरीबा जहां, अनुष्का कुमारी, मणिक राज की भागीदारी को सराहा गया. मौके पर उप प्राचार्य जय नारायण राय, शिक्षक विजय कुमारपरिहार, विजय कुमार राय, अजय कुमार राय, मधुमिता गुप्ता, नवीन कुमार सिन्हा, पियुष कुमार, प्रिया कुमारी, आंचल कुमारी, मनीष कुमार, आशुतोष कुमार वर्मा, रूपम कुमारी, अविनाश कुमार, सत्यम कुमार, कोमल कुमारी, राज कुमार यादव, बिरबल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन