बिहार : नाबालिग की अधेड़ से शादी की थी तैयारी, ग्रामीणों की पहल से बच गयी बेचारी

Published at :01 Feb 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नाबालिग की अधेड़ से शादी की थी तैयारी, ग्रामीणों की पहल से बच गयी बेचारी

शादी के बहाने बिकने से बच गयी नाबालिग कटिहार : मनसाही थाना क्षेत्र की चितोरिया पंचायत के गुमटी टोला बथना गांव में मंगलवार की रात 12 साल की लड़की की शादी होने से टल गयी. उसकी शादी यूपी के व्यक्ति से करायी जा रही थी. ग्रामीणों के सहयोग से यूपी के दूल्हे के साथ विवाह […]

विज्ञापन
शादी के बहाने बिकने से बच गयी नाबालिग
कटिहार : मनसाही थाना क्षेत्र की चितोरिया पंचायत के गुमटी टोला बथना गांव में मंगलवार की रात 12 साल की लड़की की शादी होने से टल गयी. उसकी शादी यूपी के व्यक्ति से करायी जा रही थी. ग्रामीणों के सहयोग से यूपी के दूल्हे के साथ विवाह के बहाने नाबालिग को बिकने से बचा लिया गया. उसकी शादी अधेड़ से करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी थी कि ग्रामीणों की पहल से बच गयी बेचारी.
मनसाही के थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि ग्रामीणों ने फोन कर थाने को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दूल्हा समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार की देर शाम गांव के राम नारायण रविदास अपनी नाबालिग पुत्री गंगा कुमारी की शादी चुपके से यूपी के मऊ निवासी खुबान सिंह के पुत्र मुकेश कुमार (35) से करा रहा था. इसकी भनक स्थानीय ग्रामीणों को मिली.
इसके बाद इसकी सूचना मनसाही पुलिस को दी गयी. पुलिस ने इसकी सूचना डीएम मिथिलेश मिश्र को दी. इसके बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया. मनसाही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दूल्हा मुकेश कुमार और उसके रिश्तेदार श्याम सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. उधर, लड़की का पिता फरार है. बता दें कि जिस चितोरिया पंचायत में नाबालिग की शादी करायी जा रही थी, उसी पंचायत में सूबे के खनन एवं भूतत्व मंत्री विनोद कुमार सिंह का घर भी पड़ता है. ग्रामीणों की जागरूकता से नाबालिग लड़की को न सिर्फ विवाह से बचाया गया बल्कि वह बिकने से भी बच गयी.
बिहार में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के कड़े कानून लागू होने के बाद मनसाही में यह पहली घटना है जब किसी नाबालिग का विवाह होने से रोका गया. इसमें ग्रामीणों का सहयोग भी अहम रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन