चोर ने टाटी काट घर से की दस हजार नकद व सामानों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2018 6:24 AM
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के हृदयगंज में बीती रात एक घर में टाटी को तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घर से चोरी किये गये बक्सा, अटैची को कुछ दूरी पर तोड़कर उससे नकद राशि व अन्य समान निकाल कर वहां से निकलते बना. इधर घटना की जानकारी पीड़ित […]
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के हृदयगंज में बीती रात एक घर में टाटी को तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घर से चोरी किये गये बक्सा, अटैची को कुछ दूरी पर तोड़कर उससे नकद राशि व अन्य समान निकाल कर वहां से निकलते बना. इधर घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने स्थानीय वार्ड कमिश्नर को दिया तथा वार्ड कमिश्नर ने सहायक थाना पुलिस को दिया. घटना की सूचना पर सहायक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी तथा मामले की जांच में जूट गयी. घटना बाबत पीड़ित के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










