...और भूकंप के झटके से हिला समाहरणालय, मच गया भगदड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2018 6:35 AM

विज्ञापन

भूकंप आये तो घबरायें नहीं, बचाव के तरीकों पर अमल: डीएम कटिहार : दिन के बारह बजे समाहरणालय परिसर में भगदड़ जैसा माहौल था. कर्मचारी व अधिकारी इधर-उधर अपने को सुरक्षित करने के लिए जगह तलाश रहे थे. कोई टेबुल के नीचे छुपा था तो कोई अपने सिर को ढके हुए था. अचानक एक आवाज […]

विज्ञापन

भूकंप आये तो घबरायें नहीं, बचाव के तरीकों पर अमल: डीएम

कटिहार : दिन के बारह बजे समाहरणालय परिसर में भगदड़ जैसा माहौल था. कर्मचारी व अधिकारी इधर-उधर अपने को सुरक्षित करने के लिए जगह तलाश रहे थे. कोई टेबुल के नीचे छुपा था तो कोई अपने सिर को ढके हुए था. अचानक एक आवाज आयी कि सब कुछ ठीक हो गया. अधिकारी व कर्मचारी अपने दफ्तर जायें. इसके बाद ही समाहरणालय परिसर के आसपास खड़े लोगों को यह बात समझ में आयी कि अरे यह तो भूकंप से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल चल रहा है. दरअसल भूकंप सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में भूकंप से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल किया जा रहा था.
समाहरणालय परिसर में आपदा प्रबंधन प्रशाखा के द्वारा इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. हालांकि पहली बार मॉक ड्रिल में अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत कुछ समझ में नहीं आयी. अफरा तफरी जैसी स्थिति बनी रही. इसके वजह से उस मॉक ड्रिल को डीएम के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया. फिर आधे घंटे बाद मॉक ड्रिल शुरू हुआ. मॉक ड्रिल के दौरान जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किये गये. वैसे ही लोग बचाव के तरीके अपनाने लगे. तब डीएम ने इस तरह के मॉक ड्रिल को सही बताया और कहा कि भूकंप के समय इसी तरह से बचाव करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कटिहार जिला भूकंप प्रवण जोन 4 में आता है. इसलिए जिलावासियों को भूकंप के प्रति सतर्क व सजग रहने की जरूरत है. जब भूकंप आये तो सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है. खासकर अफरा-तफरी व घबराने के बजाय बचाव के तरीकों पर अमल करने से लोग भूकंप के समय सुरक्षित रह सकते है. उन्होंने भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य सरकार के निर्देश पर होने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी.
भूकंप के प्रति ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता की जरूरत
डीएम ने कहा कि लोगों को भूकंप से सुरक्षा को लेकर सजग रहना चाहिए. डीएम ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपने अपने विभागों के तहत कार्यरत कर्मियों के जरिये लोगों को जागरूक करें. मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस वॉलंटियर एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवक ने भागीदारी दी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार पांडे, अपर समाहर्ता जफर रकीब,
आपदा प्रशाखा के वरीय प्रभारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिनय भास्कर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी फैयाज अख्तर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ब्रजेश कुमार विकल, जिला कल्याण पदाधिकारी पवन मिश्रा, वरीय उपसमाहर्ता विपिन कुमार यादव, शंकर शरण के अलावा सिविल डिफेंस के मुख्य वार्डन अनिल चमड़िया सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन