आय से अधिक संपत्ति मामला : IAS दीपक आंनद की पत्नी से विजिलेंस की टीम ने की पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2018 7:39 PM
कटिहार : आइएएस दीपक आनंद की पत्नी डॉ शिखा रानी से विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को घंटों पूछताछ की. इसके बाद बयान को दर्ज कर तथा कमरे से मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित अन्य कागजात को अपने साथ लेकर गुरुवार को पटना निकल गयी. मालूम हो कि आइएएस दीपक आनंद पर आय से अधिक संपत्ति […]
कटिहार : आइएएस दीपक आनंद की पत्नी डॉ शिखा रानी से विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को घंटों पूछताछ की. इसके बाद बयान को दर्ज कर तथा कमरे से मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित अन्य कागजात को अपने साथ लेकर गुरुवार को पटना निकल गयी. मालूम हो कि आइएएस दीपक आनंद पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले को लेकर शिकायत दर्ज करायी थी. उक्त शिकायत को लेकर विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने बुधवार को कटिहार पहुंची तथा कटिहार मेडिकल कॉलेज में डीएम की पत्नी के छात्रावास पहुंची थी. आइएएस की पत्नी शिखा रानी उस वक्त वहां नहीं थी.
शिखा रानी कटिहार मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा है. शिखा रानी से पूछताछ करने के लिए बुधवार की रात विजिलेंस की टीम कटिहार में ही रुकी रही. गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में निगरानी विभाग की टीम ने पहुंचकर शिखा रानी के कमरे की सघनता से तलाशी ली. उसके पश्चात निगरानी विभाग ने डॉ शिखा रानी से घंटों पूछताछ की. इसके बाद निगरानी टीम ने डॉ शिखा का बयान दर्ज कर उसके कमरे से जब्त किये गये महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित अन्य कागजात को भी अपने साथ लेकर गुरुवार को पटना रवाना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










