मामूली बात पर तान दी पिस्टल, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 5:35 AM
कदवा : थाना क्षेत्र के चांदपुर में कार्तिक मेला में स्थानीय एक युवक को पुलिस ने पिस्टल एवं पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. कार्तिक पूजा मेले में कदवा थाना क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर स्थित पूर्णिया जिले के मझुआ निवासी स्व सीता राम महतो का पुत्र फागुनी महतो अपने परिजनों के साथ चांदपुर कार्तिक […]
कदवा : थाना क्षेत्र के चांदपुर में कार्तिक मेला में स्थानीय एक युवक को पुलिस ने पिस्टल एवं पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. कार्तिक पूजा मेले में कदवा थाना क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर स्थित पूर्णिया जिले के मझुआ निवासी स्व सीता राम महतो का पुत्र फागुनी महतो अपने परिजनों के साथ चांदपुर कार्तिक मेला देखने आया था. इसी क्रम में चांदपुर निवासी अमरनाथ दास का पुत्र अर्णव दास से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गयी. इतने में अर्णव दास ने फागुनी महतो पर पिस्टल तान दिया. फागुनी महतो ने साहस का परिचय देते हुए पिस्टल का बट पकड़ लिया. इसके बाद वहां भगदड़ मच गयी.
इसी बीच मेले में ड्यूटी पर तैनात एएसआइ इंदूभूषण कुमार एवं सुरेंद्र सिंह ने अर्णव को पिस्टल एवं पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत कदवा थाने में मामला दर्ज कर अर्णव को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व में भी अर्णव को आर्म्स के मामले जेल भेजा जा चुका है. ग्रामीणों ने बताया की गिरफ्तार अर्णव के पिता पुलिस विभाग में ही कार्यरत हैं. वहीं गिरफ्तार युवक ने कहा कि पिस्टल मेरी नहीं है, बल्कि जिससे विवाद हुआ, उसी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










