पांच वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे कबैया गांव के ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
पांच वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे कबैया गांव के ग्रामीण

कालसर पंचायत के कबैया गांव वार्ड संख्या तीन में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही गांव की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है.

विज्ञापन

नाला निर्माण की उठाई मांग, हल्की बारिश में ही सड़क बन जाती है तालाब

– दुर्गंध व आवागमन की परेशानी से ग्रामीण परेशान

कटिहार, हसनगंज,

प्रखंड के कालसर पंचायत के कबैया गांव वार्ड संख्या तीन में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही गांव की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. सड़क के दोनों ओर मकान बने होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती. जिससे कई दिनों तक सड़क पर पानी जमा रहता है. ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जमा पानी से दुर्गंध फैलती है. जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को होती है. जिन्हें रोजाना स्कूल जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है.

संक्रमण व बीमारियों का बना रहता है खतरा

लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रमण व बीमारियों का खतरा भी बना रहता है. ग्रामीण नरेंद्र मंडल, इंदर ऋषि, किशनदेव लोहार, गोपाल ऋषि, श्याम ऋषि, सुनीता देवी, तारा देवी, पुष्पा देवी, जयमाला देवी, बीना देवी, सुखदेव ऋषि, मदन ऋषि, कुंती देवी, लीला देवी, रिमझिम देवी, मुन्नी देवी, रोहित ऋषि, विनोद ऋषि सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या करीब पांच वर्षों से बनी हुई है. पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया. लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है. उन्होंने संबंधित विभाग से अविलंब नाला निर्माण कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है. ताकि गांव वासियों को इस समस्या से निजात मिल सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन