केंद्रीय मंत्री के बैनर के आगे चल रहा था अश्लील डांस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 5:34 AM

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार रेलवे कोऑपरेटिव सप्ताह समारोह मेला के समापन समारोह में सोमवार की रात हुआ अश्लील डांस जिले में चर्चा का विषय बन गया है. केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के बैनर के आगे नर्तकियों के अश्लील डांस का लुत्फ रेलकमियों आदि ने जम कर उठाया. रेल कर्मचारी अपने अधिकारियों को खुश करने को […]

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार रेलवे कोऑपरेटिव सप्ताह समारोह मेला के समापन समारोह में सोमवार की रात हुआ अश्लील डांस जिले में चर्चा का विषय बन गया है. केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के बैनर के आगे नर्तकियों के अश्लील डांस का लुत्फ रेलकमियों आदि ने जम कर उठाया. रेल कर्मचारी अपने अधिकारियों को खुश करने को लेकर कभी-कभी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर देते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है. 14 से लेकर 20 नवंबर तक कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की ओर से रेल कोऑपरेटिव सहकारिता सप्ताह मेला का आयोजन किया गया था. मेला का उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने किया था.

इस मेले में लॉटरी के माध्यम से लक्की ड्राॅ भी निकाला गया. चूंकि कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री श्री यादव ने किया था, इसलिए कार्यक्रम स्थल पर बने स्टेज पर उनके नाम का बैनर भी लगा हुआ था. कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान आयोजनकर्ताओं ने अपने अधिकारियों को खुश करने के मकसद से बार बालाओं के डांस का आयोजन किया. स्टेज पर लगे बैनर के आगे बार बालाओं ने अश्लील गानों पर अश्लील डांस किया. उनका डांस देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे.

कहते हैं सचिव : सोसाइटी के अभिषेक कश्यप (सचिव रेल कोऑपरेटिव कटिहार) ने कहा कि कटिहार रेल परिसर में हर साल की तरह इस बार भी रेल कोआॅपरेटिव सहकारिता सप्ताह मेले का आयोजन किया गया. प्रोग्राम को लेकर लिखित रूप से थाना व एसडीओ को दिया गया था. मंत्री जी के नाम के बैनर के आगे बालाओं का डांस भूलवश हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन