खड़ी ट्रेन धू-धू कर जल उठी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2017 8:12 AM
विज्ञापन
मची रही अफरा-तफरी कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन के ओटी पाड़ा यार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस के एक कोच में बुधवार को भीषण आग लग गयी. इसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही. ट्रेन में लगी आग की लपटों को देख स्थानीय लोग व रेल प्रशासन आग बुझाने में जुट गये. […]
विज्ञापन
मची रही अफरा-तफरी
कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन के ओटी पाड़ा यार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस के एक कोच में बुधवार को भीषण आग लग गयी. इसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही. ट्रेन में लगी आग की लपटों को देख स्थानीय लोग व रेल प्रशासन आग बुझाने में जुट गये. अग्निशमन विभाग के कर्मी व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिहार रेलवे स्टेशन के ओटी पाड़ा स्थित लाइन नंबर 20, केएम-1/4.5 यार्ड में खड़ी थी. आम्रपाली एक्सप्रेस के पार्सल भान से सटे कोच में बुधवार को भीषण आग लग गयी. आग ने पूरे कोच को अपने चपेट में ले लिया. आग की लपटें व उससे निकलने वाले धुआं को देख कर आसपास के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया.
इधर घटना की जानकारी मिलते कटिहार जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सहित आरपीएफ पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व घटना स्थल पर लगी भीड़ को नियंत्रण करने में जुट गये. घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया. रेलवे के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये. साथ ही अग्निशमन कर्मी दमकल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जल गयी है.
कहते हैं डीआरएम
आम्रपाली एक्सप्रेस के पार्सल भान से सटे कोच में आग लगी है. आग पर काबू पा लिया गया है. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने की वजह क्या है. इसकी जांच की जा रही है. इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी.
सीपी गुप्ता, डीआरएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










