चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
कुछ दिन पहले न्यायालय के कर्मी के घर से हुई थी मोबाइल की चोरी कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के आफिसर्स कॉलोनी में बीते दिन पूर्व हुए चोरी के मामले में सहायक थाना पुलिस ने एक आरोपी सूरज उर्फ नागो मिरचाइबाड़ी निवासी के घर बीती रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार […]
कुछ दिन पहले न्यायालय के कर्मी के घर से हुई थी मोबाइल की चोरी
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के आफिसर्स कॉलोनी में बीते दिन पूर्व हुए चोरी के मामले में सहायक थाना पुलिस ने एक आरोपी सूरज उर्फ नागो मिरचाइबाड़ी निवासी के घर बीती रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी के दो मोबाइल को भी जब्त किया है. सहायक थानाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि बीते दिन पूर्व व्यवहार न्यायालय में कार्यरत एक कर्मी अंन्नत कुमार के घर चोरी हो गयी थी. घटना को लेकर अन्नंत ने अज्ञात चोर के विरूद्ध नगदी,
आभूषण सहित मोबाईल चोरी को लेकर सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी था. सहायक थाना पुलिस ने उक्त मामले में अनुसंधान के क्रम में सूरज व नागो के घर छापेमारी की, तो उसके पास से चोरी की गया मोबाइल बरामद कर लिया गया. सहायक थानाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व एक अन्य आरोपित शिबू मित्रा को भी गिरफ्तार कर पुलिस उसे जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










