टीवी बना रहा था, लड़की को घर में अकेला देख किया दुष्कर्म, धुनाई

Updated:
विज्ञापन

शोर पर जुटे लोगों ने आरोपित को पीटने के बाद पुलिस को सौंपा पुलिस हिरासत में आरोपित को चल रहा इलाज कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के बैगना में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में परिजन व स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ कर नगर थाना पुलिस के सुपूर्द कर दिया. पीड़िता के […]

विज्ञापन

शोर पर जुटे लोगों ने आरोपित को पीटने के बाद पुलिस को सौंपा

पुलिस हिरासत में आरोपित को चल रहा इलाज
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के बैगना में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में परिजन व स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ कर नगर थाना पुलिस के सुपूर्द कर दिया. पीड़िता के पिता के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को पुलिस ने 164 के बयान के लिए पीड़िता को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया. पीड़िता के बयान के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. इधर नगर थाना पुलिस ने घायल आरोपित को सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां उसका इलाज पुलिस कस्टडी में हो रहा है. विवेकानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने टीवी खराब होने पर टीवी मिस्त्री एहतेशाम पिता मो वसीम बघवा बाड़ी निवासी को टीवी ठीक कराने को बुलाया. पीड़िता का पिता अपने काम पर चला गया.
इस बीच पीड़िता की मां भी बकरी के लिए चारे की व्यवस्था करने कुछ देर के लिए बाहर चली गयी. वापस लौटी, तो देखा कि घर में बेटी चीख रही है. शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गये. इसके बाद एहतेशाम की लोगों ने जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया. इधर पीड़िता के पिता के बयान पर नगर थाने में दुष्कर्म को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने कहा कि पीड़िता के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित का पुलिस कस्टडी में इलाज कराया जा रहा है. उसकी स्थिति में सुधार होते ही उसे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष हाजिर कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन