नशे में धुत युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : फलका प्रखंड के हथवारा पंचायत के फुलडोभी बंगाली टोला में शराब के नशे में धुत युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान पर फलका पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है. प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत के बंगाली टोला में बीते दिन पूर्व एक नाबालिग घर से बाहर शौच के लिए गई […]

विज्ञापन

कटिहार : फलका प्रखंड के हथवारा पंचायत के फुलडोभी बंगाली टोला में शराब के नशे में धुत युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान पर फलका पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है. प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत के बंगाली टोला में बीते दिन पूर्व एक नाबालिग घर से बाहर शौच के लिए गई थी. वहीं पूर्व से घात लगाये बैठे आरोपित मो अजो पिता मो उस्मान निवासी फुलडोभी बंगाली टोला लड़की को देखते ही उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

इधर पीड़िता ने घटना को लेकर शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपित उसे ओर उसके परिवार को जान मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता घटना के बाद घर पहुंची तथा परिजनों को बताता. पीड़िता के परिजन जब आरोपित के यहां गये, तो वे लोग भी पीड़िता के परिजन से मारपीट पर उतारू हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को शांत कराया गया. थाना अध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया कि आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास किया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. लिखित बयान के आधार पर उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन